राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली में महकेगी गढ़वाली संस्कृति– 

by | Nov 12, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

राष्ट्रीय बाल सभा एवं एकीकरण शिविर में प्रतिभाग करने के लिए चार छात्राएं दिल्ली रवाना–

गोपेश्वरः राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल सभा एवं एकीकरण शिविर में उत्तराखंड की ओर से गोपेश्वर बाल भवन की चार छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। राष्ट्रीय बाल भवन दिल्ली में देश के विभिन्न भागों के 40 बाल भवन के बच्चे अपनी अपनी वेशभूषा में प्रतिभाग करेंगे।

बच्चे अपनी संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और बोली-भाषा पर व्याख्यान में भी हिस्सा लेंगे। इस वर्ष बाल भवन में सशक्त भारत विषय पर बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत के नेतृत्व में शनिवार को उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था नेगी, कृतिका नेगी, प्रियांशी पुंडीर, अनुष्का चौहान और शिक्षिका सुष्मिता नौटियाल दिल्ली रवाना हो गए हैं।

दिल्ली बाल भवन में बच्चे नंदा लोक जागरण पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने खुशी जताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण दो साल तक बाल भवन में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। इस बार राष्ट्रीय बाल भवन में अनेकों राज्यों से पहुंचने वाले बच्चे अपनी संस्कृतियों का प्रदर्शन कर सशक्त भारत का सपना साकार करेंगे। 

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!