चमोलीः बंदरों और लंगूरों से छुटकारा दिलाओ सरकार–

by | Nov 13, 2022 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

इन वन्य जीवों ने कर दिया ग्रामीणों का जीना हाराम, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन आया आगे–

गोपेश्वर। पर्वतीय क्षेत्रों में बंदर और लंगूरों ने आम लोगों का जीना हाराम कर दिया है। बंदर अब घरों में भी घुसने लगे हैं। बंदरों और लंगूरों के अत्यधिक उत्पात से कई ग्रामीणों ने अपनी कृषि योग्य भूमि पर बंजर डाल दी है।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने सरकार से पर्वतीय क्षेत्रों में अभियान के तहत बंदरों और लंगूरों को खदेड़ने की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा ह। उन्होंने कहा कि बंदरों और लंगूरों की डर से ग्रामीणों का कृषि और उद्यानीकरण से मोह भंग हो रहा है।

ये इंसानों पर भी हमला कर रहे हैं। यही स्थिति रही तो भविष्य में लोगों को रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। लिहाजा इन जानवरों से अतिशीघ्र लोगों को निजात दिलाया जाए। चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी सहित संपूर्ण उत्तराखंड राज्य में बंदरों और लंगूरों का आतंक बना हुआ है। 

जिससे लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन वन्यजीवों से लोगों को छुटकारा देने क लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। 

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!