‌गौचर मेले में क्रॉस कंट्री दौड़ में हिस्सा लो और नगद ईनाम पाओ–

by | Nov 13, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

ओपन वर्ग व अंडर 16 आयु वर्ग के ‌छात्र ले सकेंगे भाग, पढ़े क्या है दौड़ में प्रतिभाग करने की प्रक्रिया– 

गोपेश्वर। गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले में 15 नवंबर को खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि पुरुष ओपन वर्ग में 5 किलोमीटर दौड़ मेला स्थल से चटवापीपल पुल तक तथा वापसी मेला स्थल तक आयोजित की जाएगी।

महिला ओपन वर्ग के लिए 3 किलोमीटर दौड़ मेला स्थल से सिदेली रोड तक तथा वापसी इसी सड़क से मेला स्थल तक, जूनियर बालक वर्ग (अंडर 16 वर्ष) के लिए 2 किमी दौड़ मेला स्थल से हवाई पट्टी मार्ग तक व वापसी पुनः मेला स्थल तथा जूनियर बालिका वर्ग ( अंडर16 वर्ष) के लिए मेला स्थल से हवाई पट्टी तथा मेला स्थल तक दौड़ आयोजित की जाएगी।

पुरुष व ओपन महिला वर्ग में 3100 रुपये का प्रथम, द्वितीय के लिए 2100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। इसी प्रकार जूनियर बालक व बालिका वर्ग में 2100 रुपये प्रथम, 1500 ‌द्वितीय व 1100 रुपये तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को दिए जाएंगे।

खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि इंच्छुक आवेदक अपना निशुल्क आवेदन 14 नवंबर को अपराह्न तीन बजे से पांच बजे शाम तक फुटबॉल मैदान गौचर में फुटवाल प्रशिक्षक मुकेश नेगी को तथा 15 नवंबर को सुबह साढ़े 7 बजे से 8 बजे तक मेला मुख्य द्वार पर दे सकते हैं।  

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!