मुख्यमंत्री ने किया कोठगी गांव में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास– 

by | Nov 14, 2022 | रूद्रप्रयाग, शिक्षा | 0 comments

रुद्रप्रयाग के साथ ही अन्य जनपदों के छात्र-छात्राएं कर सकेंगे मेडिकल की पढ़ाई, रोजगार भी बढ़ेगा–  

रुद्रप्रयागः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भूमि पूजन के साथ रुद्रप्रयाग जनपद के कोठगी गांव में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष पंवार जी के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कोठगी गांव में 20 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले इस नर्सिंग कॉलेज से स्थानीय सहित अन्य जनपद के युवाओं को भी मेडिकल की पढ़ाई करने का लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार का लाभ् भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही नर्सिग कॉलेज का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।

नर्सिंग कॉलेज निर्माण की जिम्मेदारी ब्रिडकुल को सौंपी गई है। कार्यदाई संस्था द्वारा नर्सिग कॉलेज का प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। कोठगी गांव में समीपवर्ती गांवों के ग्रामीण भी मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।   

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!