‌विद्यालय में ही चिल्लाने लगी 20-25 छात्राएं, मची अफरा-तफरी– 

by | Nov 16, 2022 | चमोली, शिक्षा, समस्या | 0 comments

चमोली जनपद के इस स्कूल में प्रार्थना के बाद चिल्लाने लगी छात्राएं, प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को बुलाया– 

चमोलीः नंदानगर विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज पगना में बुधवार को छात्राओं की अजीबो गरीब हरकत से शिक्षक और छात्र चकित रह गए। करीब एक घंटे तक विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हुआ यूं कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक प्रा‌र्थना हुई।

सभी छात्राएं भी प्रार्थना में शामिल हुई। उसके बाद अचानक एक छात्रा चिल्लाने लगी। शिक्षक उसके चिल्लाने की वजह को पता कर ही रहे थे, तभी तक दूसरी, तीसरी और फिर 20 से 25 छात्राएं एक-एक कर चिल्लाने लगी। शिक्षकों और छात्रों को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था, यह हो क्या रहा है।

प्रधानाचार्य अनंत विजय कप्रवाण ने शीघ्र छात्राओं के अभिभावकों को इसकी जानकारी दी और शीघ्र विद्यालय में बुलाया। कुछ देर बाद अभिभावकगण विद्यालय में पहुंचे। ‌उन्होंने छात्राओं को किसी तरह चुप कराया। शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं इस घटना से अचंभित हैं।

अभिभावक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनकी आठवीं में पढ़ने वाली बेटी भी अचानक चिल्लाने लगी थी। उसे घर ले गए। सभी छात्राएं चिल्लाने और रोने की हरकतें कर रही थी। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को फिलहाल छात्राओं को विद्यालय न भेजने और उन्हें मनो चिकित्सकों को दिखाने की सलाह दी है। 

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!