नाराजगीः बदरीनाथ में धर्मशालाओं के अधिग्रहण को लेकर प्रशासन और बीकेटीसी आमने-सामने– 

by | Nov 17, 2022 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पीएमओ अधिकारियों के सम्मुख नाराजगी व्यक्त करेंगे बीकेटीसी के पदाधिकारी– 

गोपेश्वरः बदरीनाथ धाम में इन दिनों मास्टर प्लान का कार्य जोर शोर से चल रहा है। मास्टर प्लान के तहत धाम में कई निजी और सरकारी भवनों का ध्वस्तीकरण कर दिया गया है। जिसके चलते प्रशासन के सम्मुख भवनों की कमी बनी हुई है।

प्रशासन अब बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के धर्मशालाओं का अधिग्रहण कर रही है। लेकिन इस संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारियों को नहीं पूछा जा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से धर्मशालाओं को अपने कब्जे में लिए जाने से पूर्व कोई अनुमति नहीं ली जा रही है। 

मंदिर समिति के डालमिया व मोदी धर्मशाला, चांद कोटेज और शकुंतला भवन के करीब 23 कमरे प्रशासन के पास हैं। बीकेटीसी के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से बिना समिति की अनुमति के कमरों पर ताले लगाए जा रहे हैं।

स‌मिति की उपसमिति (भूमि) के अध्यक्ष भाष्कर डिमरी का कहना है कि प्रशासन की ओर से बिना उनकी अनुमति के धर्मशालाओं को अपने कब्जे में लिया जा रहा है। यह सीधे सीधे मंदिर समिति की संपत्ति पर अतिक्रमण है। इस संबंध में पीएमओ के अधिकारियों के सम्मुख नाराजगी व्यक्त की जाएगी। पूछे जाने पर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भी इस संबंध में नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मंदिर समिति के सीईओ से एक कमरे की मांग की थी, लेकिन 20 से अधिक कमरे अपने कब्जे में ले लिए गए हैं, इस संबंध में आगे बात की जाएगी।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!