अनदेखीः ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों से आदर्श विद्यालयों में भेज रहे शिक्षक, पढ़ाई चौपट– 

by | Nov 18, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

चमोली जनपद के कई विद्यालयों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की बनीं कमी, ग्रामीण परेशान–

पोखरीः पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज पोखठा में करीब 200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन विद्यालय में प्रधानाचार्य के अलावा गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र और सहायक अध्यापक ‌गणित विषय में शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

पीटीए अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व प्रधान बलराम सिंह आदि का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों से शिक्षकों का तबादला आदर्श विद्यालयों में किया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चरमरा रही है। यही स्थिति जनपद के अन्य विद्यालयों की भी है। जोशीमठ, दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग और गौचर क्षेत्र के विद्यालयों में भी शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। अटल आदर्श विद्यालयों में भी मानक के अनुरुप शिक्षकों की कमी है।

प्राथमिक विद्यालय पाखी में 36 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां 4 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जबकि मानक के अनुसार 6 शिक्षकों की नियुक्ति होनी चाहिए थी। अभिभावक आशीष डिमरी का कहना है कि शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन व्यवस्था चरमरा रही है।

अटल आदर्श विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है, लेकिन सामान्य विद्यालयों की ओर कोई सुध नहीं ली जा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे स्वाध्याय करने को मजबूर हैं। यही स्थिति रही तो ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावक आंदोलन शुरू कर देंगे। 

Latest News

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
error: Content is protected !!