आस्थाः जोशीमठ नृसिंह मंदिर में बिराजमान हुई शंकराचार्य की गद्दी– 

by | Nov 21, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

1‍9 नवंबर को बंद हो गए थे बदरीनाथ के कपाट, अब शीतकालीन पूजाओं पर जोर–

जोशीमठः  19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद परंपरानुसार सोमवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नृसिंह मंदिर जोशीमठ में विराजमान हो गई। जोशीमठ पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गद्दी का भव्य स्वागत किया। शंकराचार्य की गद्दी के नृसिंह मंदिर में बिराजमान होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया।

कुबेर जी और उद्धव जी रविवार अपने शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी में बिराजमान हुए। सोमवार को 10 बजे योगध्यान बदरी में पूजा अर्चना के बाद बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल के नेतृत्व में आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी जोशीमठ के लिए रवना हुई।

जोशीमठ पहुंचने पर गद्दी को नृसिंह मंदिर में बिराजमान किया गया। इस दौरान संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने स्वस्तिवाचन मंगलाचरण और शांतिपाठ किया। स्थानीय महिलाओं ने फूल मालाओं से डोली का स्वागत किया और भजन कीर्तन का आयोजन किया। रावल ने नृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया।

इसके साथ ही चारधाम यात्रा का औपचारिक समापन हो गया और योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर में शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गई। इस अवसर पर ऋषि प्रसाद सती, भगवती प्रसाद नंबूरी, सोहन सिंह बेजवाड़ी, कृपाल सिंह सनवाल, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!