हठधर्मिता छोड़ें परियोजना कंपनी, सनातन संस्कृति से छेड़छाड़ करना बंद करें–

by | Nov 23, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

हाट गांव के प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज, पूजा-अर्चना की, कहा 1000 साल पुराने मंदिर का संरक्षण हम सबका दायित्व– 

पीपलकोटीः  ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज बुधवार को ज्योतिर्मठ से हाट गांव के प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचे। शंकराचार्य ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने मंदिर को एतिहासिकता, पुरातात्विक, ध‌ार्मिक, सामाजिक और आध्यात्म का केंद्र बताया। कहा कि यह मंदिर 1000 साल पुराना है। आदि गुरु शंकराचार्य ने इस मंदिर की स्थापना की थी। उन्हेंने कहा कि परियोजना कंपनी को हाट गांव के प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर से कोई छेड़छाड़ नहीं करने दी जाएगी।

कंपनी कहीं अन्य जगह परियोजना कार्य करें। परियोजना कंपनी (टीएचडीसी) को मंदिर से छेड़छाड़ का विचार ही त्याग देना चाहिए। यदि कंपनी हठधर्मिता से कार्य करती है तो हमें भी आगे कदम उठाने होंगे। जरुरत पड़ी तो ज्योतिर्मठ के कुछ संतों को लक्ष्मी नारायण मंदिर की रक्षा के लिए रखा जाएगा। शंकराचार्य ने कहा कि परियोजना के लिए धारी देवी को उठाया गया, जिसके बाद लोगों ने केदारनाथ आपदा झेली, अब एक और आपदा को झेलने के लिए कोई तैयार नहीं है।

भगवान के स्थान को परिवर्तित करना आपदा को निमंत्रण देना है। परियोजना कंपनी की ओर से मंदिर के इर्द-गिर्द मलबे के पहाड़ खड़े कर दिए गए हैं, जो कि गलत है। ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल ने मंदिर और परियोजना से संबंधित फाइल भी शंकराचार्य को सौंपी। 

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि हाट गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर की धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, एतिहासिक और पुरातात्विक महत्व को यथावत रखा जाएगा। इससे पूर्व हाट गांव की महिलाओं ने भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन भी किया। इस मौके पर ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी महाराज, ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, नरेंद्र पोखरियाल, अनिरुद्र, नरेंद्र हटवाल, बच्ची देवी, कुसुम हटवाल, पंडित तारेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!