मंथनः पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर, 2030 तक सतत विकास के लक्ष्य हों हासिल– 

by | Nov 23, 2022 | बैठक, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रुद्रप्रयाग में जिला पंचायतीराज के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न, कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा– 

रुद्रप्रयागः जिला पंचायतीराज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन जनपद रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत सदस्यों एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में इस निश्चय के साथ समापन हुआ कि सभी के सहयोग से पंचायतों को सशक्त बनाते हुए सतत विकास के सभी लक्ष्यों को 2030 से पूर्व हासिल कर लिया जायेगा। जिससे जनपद की पंचायतें शक्ति सम्पन्न होकर समाज के अंतिम पायदान के ब्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंच सके। हर नागरिक शारीरिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सर्वगुण सम्पन्न हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुलदीप भंडारी ने कहा कि पंचायत स्तरीय विकास योजनाओं की सफलता के पीछे पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के सामंजस्य के साथ साथ आम नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक डॉ किरण पुरोहित जयदीप ने महिला हितैषी गांव के स्वरूप पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज एवं उन्नत गांव की परिकल्पना महिलाओं की सहभागिता के बिना अधूरी है। प्रशिक्षक हरि प्रसाद ममगाईं ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पंचायतों को योजना निर्माण में आम नागरिक को शामिल कर विकास योजनाओं को गति देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य प्रशिक्षक डॉ सुभाष चन्द्र पुरोहित ने बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा प्रदेश के तेरह जनपदों 95 विकास खण्डों और 7791 ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभागीय कर्मियों को सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण विषय को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुलदीप भंडारी, भारत भूषण भट्ट, रीना बिष्ट , सुमन नेगी सहित विभागीय अधिकारियों ने अपने विचार प्रकट किए। रेखीय विभाग में सेवायोजन,स्वजल, शिक्षा, पेयजल सहित सभी विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। 

Latest News

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
error: Content is protected !!