गोपेश्वर। चमोली के योग प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने नियुक्ति की मांग पर सरकार से अब आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। संघ ने आगामी 22 अगस्त को विधानसभा कूच करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अधिक से अधिक प्रशिक्षितों को विधानसभा कूच में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया है। गोपेश्वर के रामलीला मैदान में संघ के जिलाध्यक्ष संदीप शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। योग प्रशिक्षितों ने कहा कि वे पिछले 16 वर्षों नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन हर बार सरकारों ने उनके साथ छलावा किया है। अभी भी उन्हें नियुक्ति का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे प्रशिक्षितों में आक्रोश पनप रहा है। कहा कि प्रशिक्षित सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड़ में हैं। संघ क जिलाध्यक्ष संदीप शाह ने कहा कि 22 को बड़ी संख्या में चमोली के योग प्रशिक्षित विधानसभा कूच करेंगे। अन्य जिलों के योग प्रशिक्षितों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। योग प्रशिक्षितों ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर कई काबिना मंत्रियों के सम्मुख नियुक्ति के लिए ज्ञापन और मौखिक रूप से गुहार लगाई गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा अब आंदोलन ही एक मात्र विकल्प बचा हुआ है। संघ की उपाध्यक्ष मंजूलता, प्रियंका, महावीर कंडियाल, गीता, जयंती रावत, कुसुमलता, माधुरी, पूनम सती, रंजीता और मनोज सिंह ने जनपद के सभी अन्य प्रशिक्षितों को भी विधानसभा कूच कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योग विषय में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, तो कई प्रशिक्षितों को रोजगार मिल जाएगा।
सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड़ में योग प्रशिक्षित, नियुक्ति के लिए करेंगे विधानसभा कूच, कई मांगें उठाई–
by laxmi Purohit | Aug 11, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...
रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...
गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...
बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दाखिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–
न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के खिलाफ संज्ञान...
आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...
अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...
बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...
रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
