सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड़ में योग प्रशिक्षित, नियुक्ति के लिए करेंगे विधानसभा कूच, कई मांगें उठाई–

by | Aug 11, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली के योग प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने नियुक्ति की मांग पर सरकार से अब आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। संघ ने आगामी 22 अगस्त को विधानसभा कूच करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अधिक से अधिक प्रशि‌क्षितों को विधानसभा कूच में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया है। गोपेश्वर के रामलीला मैदान में संघ के जिलाध्यक्ष संदीप शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। योग प्रशिक्षितों ने कहा कि वे पिछले 16 वर्षों नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन हर बार सरकारों ने उनके साथ छलावा किया है। अभी भी उन्हें नियुक्ति का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे प्रशिक्षितों में आक्रोश पनप रहा है। कहा कि प्रशिक्षित सरकार से आरपार की लड़ाई के मूड़ में हैं। संघ क जिलाध्यक्ष संदीप शाह ने कहा कि 22 को बड़ी संख्या में चमोली के योग प्रशिक्षित विधानसभा कूच करेंगे। अन्य जिलों के योग प्रशिक्षितों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। योग प्रशिक्षितों ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर कई काबिना मंत्रियों के सम्मुख नियुक्ति के लिए ज्ञापन और मौखिक रूप से गुहार लगाई गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा अब आंदोलन ही एक मात्र विकल्प बचा हुआ है। संघ की उपाध्यक्ष मंजूलता, प्रियंका, महावीर कंडियाल, गीता, जयंती रावत, कुसुमलता, माधुरी, पूनम सती, रंजीता और मनोज सिंह ने जनपद के सभी अन्य प्रशिक्षितों को भी विधानसभा कूच कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। कहा गया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योग विषय में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, तो कई प्रशिक्षितों को रोजगार मिल जाएगा। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!