ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कमलेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना– 

by | Nov 24, 2022 | आस्था, श्रीनगर, संस्कृति | 0 comments

कमल के फूलों से किया भोलेनाथ का अभिषेक, कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी को दसनाम गोस्वामी समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष किया घोषित– 

श्रीनगरः ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज  बुधवार को रात्रि प्रवास के लिए श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। गुरुवार को सुबह उन्होंने यहां कमलेश्वर मंदिर मेंं पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का कमल के फूलों से अभिषेक किया।

मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य ने कमलेश्वर मंदिर के महंत आशुतोष पुरी को दसनाम गोस्वामी समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करते हुए इस समाज के प्रचार प्रसार के लिए विश्वभर में भ्रमण करने का आदेश दिया। 

महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराधों के संबंध मेंं उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि भारत में कन्याओं को देवी नाम से संबोधित करते हैं। इसलिए हमे विचार करना होगा कि जिस संस्कृति में माता-बहनों को पूजा जाता है, उस देश में क्या हो रहा है? पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण, शराब का नशा और विधर्मियों का प्रभाव इसकी प्रमुख वजह है। हमें भोगवादी संस्कृति को छोडऩा होगा। हमें पुरानी परंपरा को पुनस्र्थापित करना होगा। ज्योतिषपीठाधिश्वर शांकराचार्य अविमुक्तिश्वेरानंद ने बीते बुधवार देर शाम को रुद्रप्रयाग के कोट मल्ला गांव पहुंचकर पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली के मिश्रित जंगल को देखा। उन्होंने हरियाली देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। साथ ही जंगल में स्वयंभू लिंग का जलाभिषेक किया।

Latest News

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
error: Content is protected !!