साक्षी कठैत का उत्तराखंड की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन– 

by | Nov 26, 2022 | खेल, रूद्रप्रयाग | 0 comments

भाई प्रियांशु ने भी क्रिकेट को बनाया अपना करियर, अगस्त्यमुनि के बंगोली गांव के हैं ये भाई बहन– 

रुद्रप्रयागः अगस्त्यमुनि के बंगोली गांव की साक्षी कठैत का उत्तराखंड की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। उनकी सफलता पर क्रिकेट प्रशिक्षक सहित जिला क्रिकेट एसोसिएशन और जिलेवासियों ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही इसे जिले के लिए बड़ी कामयाबी बताया।

साक्षी बचपन से ही क्रिक्रेट को अपना करियर बनाना चाहती थी। स्पोर्टस में रुचि रखने वाली साक्षी इन दिनों काशीपुर में चल रहे कैंप में अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रही है। बंगोली गांव के भरत सिंह कठैत व संगीता देवी की बेटी साक्षी ने कक्षा 8वीं से क्रिकेट को अपना करियर चुन लिया था।

पिता भरत सिंह ने भी बेटी का पंजीकरण जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कराया। बीते कुछ सालों से जिला मुख्यालय में युवाओं को क्रिकेट की कोचिंग दे रहे क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशांत बिष्ट से साक्षी को कोचिंग कराई। गुलाबराय मैदान में छात्रा ने कोच से मिले दिशा निर्देशों को अच्छी तरह समझते हुए विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में अथक प्रयास किए।

जिला क्रिकेट एसोसिशएन में सहित अलग अलग आयु वर्ग की पांच बालिकाएं पंजीकृत हैं। महिला क्रिकेट अंडर 19 आयु वर्ग में वैष्णवी शर्मा, सभ्या नेगी, हिमानी भंडारी, साक्षी कठैत सहित पांच बालिकाएं है।

बीते दो सालों में यहां काफी युवा क्रिकेट को अपना करियर बना रहे हैं। साक्षी का उत्तराखंड अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए चयन होना न केवल रुद्रप्रयाग जिले, नगर के लिए बड़ी कामयाबी है बल्कि यह स्वयं मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि इससे पहले साक्षी के भाई प्रियांशु का चयन भी बीते कुछ महीने पहले उत्तराखंड अंडर 19 पुरुष क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। भाई-बहन ने क्रिकेट के क्षेत्र में रुद्रप्रयाग को एक अलग पहचान दिलाई है। 

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!