उपलब्धिः प्रदेशभर में आयोजित परीक्षा में गोपेश्वर की अंजली ने हासिल किया गोल्ड मैडल–

by | Nov 27, 2022 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

परीक्षा में प्रदेश के 41 महाविद्यालयों के 500 छात्र-छात्राएं हुई शामिल, रोजी को मिला सिल्वर– 

गोपेश्वरः नर्सिंग कॉलेज पटियालधार, गोपेश्वर की छात्राओं ने इस बार भी बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पाया है। कॉलेज की अंजलि बर्त्वाल ने 83.7 प्रतिशत अंक हासिल कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया है, जबकि इसी कॉलेज की छात्रा रोजी कंडवाल ने 82.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिल्वर मैडल पाया है। इन छात्राओं के अव्वल प्रदर्शन से जनपद में खुशी की लहर है। 

वर्ष 2021 में भी इसी कॉलेज की छात्रा कविता ने प्रदेशभर में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया था। कॉलेज की प्राचार्य डा. ममता कप्रवाण ने बताया कि सीमित शिक्षकों में भी कॉलेज की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्तमान में कॉलेज में 174 छात्र-छात्राएं बीएससी नर्सिंग में अध्ययनरत हैं।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय से पास आउट हुए 16 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नॉर्सेट ( नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट) की परीक्षा में भी सफलता हासिल की है। छात्राओं की इस उपलब्धि से चमोली जनपद के साथ ही उत्तराखंड राज्य गौरान्वित हुआ है। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!