टीएचडीसीः सहेली अभियान के तहत महिलाओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक–

by | Nov 30, 2022 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

परियोजना प्रभावित महिलाओं और किशोरियों को किया जागरुक– 

पीपलकोटीः टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की वीपीएचईपी पीपलकोटी परियोजना के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चलाए जा रहे अभियान सहेली के तहत सोमवार को परियोजना प्रभावित ग्राम जैसाल में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ ज्योति मोहन एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीलम हटवाल, शैफाली राय, गौरव चौधरी और चंद्रकला देवी   के मार्गदर्शन में महिलाओ और लड़कियों को मासिक धर्म, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं लिंग संवेदीकरण के प्रति जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में  ग्राम जैसाल की करीब 30 महिलाओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो  इत्यादि दिखाकर महिलाओं को जागरुक करने का प्रयास किया गया। टीएचडीसी प्रशासन की तरफ से सभी महिलाओ को सैनिटरी पैड, डस्टिंग पाउडर तथा हाइजिन वॉश सहित सैनिटरी किट भी वितरीत की गई। टीएचडीसी के जनसंपर्क विभाग के हवाले से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं समाज में लिंग संवेदीकरण के प्रति जागरुकता फैलाना है।

साथ ही महिलाओं को अपने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति और संवेदनशील बनाना है। जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार इससे जुड़े प्रयास कर रहा है। सहेली की शुरुआत लगभग आठ माह पहले की गई थी और अब तक परियोजना प्रभावित गांवों की लगभग पंच सौ से अधिक महिलाएं एवं बालिकाये इस प्रकार के सत्रों से लाभान्वित हो चुकी हैं तथा उनमें सैनिटरी किट बांटी जा चुकी है। 

सहेली के अतिरिक्त महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करते हुए मायापुर में सिलाई केंद्र जैसी योजनाएं भी चल रही हैं। इसके अतिरिक्त टीएचडीसी के अलकनंदापुरम सियासैण परिसर में चल रही डिस्पेंसरी परियोजना प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रही है।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!