अनसूया माता मेला होगा कल से शुरू, मंडल में आज से ही जुटने लगी भीड़– 

by | Dec 5, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

200 बरोहियों ने कराया अभी तक पंजीकरण, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा…

गोपेश्वर। शक्ति शिरोमणि माता अनसूया का दो दिवसीय मेला मंगलवार से शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मेले का शुभारंभ करेंगे। माता अनसूया के मंदिर को उद्यान विभाग की ओर से फूल मालाओं से सजाया गया है।

संतान कामना के लिए करीब 200 बरोहियों ने मंदिर में रात्रि जागरण के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। मेले की शुरूआत पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा करेंगे। अनसूया मेले को लेकर मंडल घाटी में उत्साह का माहौल है।

मां अनसूया और ज्वाला मां का आशीर्वाद लेने के लिए क्षेत्र की ध्याणियां (विवाहित बेटियां) भी अपने मायके पहुंचने लगी हैं। संतान प्राप्ति की कामना लेकर कई निसंतान दंपति मंडल गांव और गोपेश्वर पहुंचने लगे हैं।

मंगलवार को मंडल बाजार के अनसूया गेट से ग्राम पंचायत मंडल, खल्ला, बणद्वारा, कठूड़, देवलधार और सगर गांव की अराध्य ज्वाला देवी की उत्सव डोलियां अपनी बहिन अनसूया से मिलने के लिए अनसूया मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी।

बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद सभी देव डोलियां भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद अपने-अपने मंदिरों के लिए रवाना होंगी। अनसूया मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि अनसूया मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने मेले में पुलिस और प्रशासन से सहयोग की मांग की है। कहा कि सभी डोलियां शाम पांच बजे तक अनसूया मंदिर में पहुंच जाएंगी।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!