आस्थाः  यहां उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने मांगी संतान–

by | Dec 7, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

उत्तराखंड के इस क्षेत्र में होती है नदी की परिक्रमा, चट्टानी रास्ता, आस्था के आगे सब नत्मस्तक– 

चमोली। दत्तात्रेय जयंती पर अनसूया माता मंदिर में लगने वाला दो दिवसीय मेला संपन्न हो गया है। मंदिर में माता के दर्शनों के लिए हजारों भक्तगण पहुंचे हुए थे। भक्तों ने माता के दर्शन कर मनौतियां मांगी।

अनसूया माता मंदिर में 400 निसंतान दंपतियों ने संतान की कामना की। मां अनसूया वरदानी माता है। लिहाजा देश के कोने-कोने से निसंतान दंपति मंदिर में संतान कामना लेकर पहुंचे हुए थे। 

मंदिर में ग्राम पंचायत मंडल, खल्ला, बणद्वारा, कठूड़, देवलधार और सगर से मां ज्वाला की देव डोलियां अनसूया मंदिर पहुंची। देव डोलियों का मिलन हुआ। सभी देवियां अपनी बहन अनसूया से मिलने यहां पहुंची थी।

अनसूया मंदिर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर अत्रिमुनि का आश्रम है। अ‌त्रि मुनि माता अनसूया के पति हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच कलकल बहती अमृत गंगा और सहायक झरने मन को भाव विभोर करने वाले थे। यहां एक ऐसा आस्था पथ है जो अमृत गंगा की परिक्रमा का रास्ता है। शायद ही भारत में अमृत गंगा के अलावा कोई गंगा होगी, जिसकी परिक्रमा होती है।

आस्था के आगे सब नत्मस्तक। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग दंपतियों की लाइन लगी हुई थी। दिनभर इस आस्था पथ पर भक्तगणों का आना-जाना बना हुआ था। देवलधार गांव की मां ज्वाल्पा देवी ने भी अमृत गंगा में पवित्र स्नान किया।  

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!