चमोलीः पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद किया– 

by | Dec 10, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

घर से बिना बताए कहीं चले गया था ऋतिक, व्यापार मंडल ने पुलिस टीम को किया सम्मानित– 

गोपेश्वरः गुमशुदा नाबालिग को पुलिस ने गैर जनपद से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द, बेटे की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने प्रकट किया चमोली पुलिस का आभार, व्यापार मंडल गोपेश्वर ने किया थाना गोपेश्वर में आकर पुलिस टीम को सम्मानित

दिनांक 28/11/2022 को वादिनी द्वारा थाना गोपेश्वर में सूचना दी कि उनका नाबालिग भतीजा जिसकी उम्र 15 वर्ष है, घर से बिना बताए कहीं चला गया है, जिसकी काफी ढूंढ खोज की गई लेकिन कोई सूचना नहीं मिल रही है, सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के निर्देशन में थाना गोपेश्वर में तत्काल नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज करते हुए बरामदगी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित कर ढ़ूढ़खोज शुरु की गई, साथ ही सीसीटीवी कैमरों के मदद से सम्भावित स्थानों पर बालक की ढ़ूढ़खोज की गई। कल दिनांक 9/12/2022 को थाना गोपेश्वर पुलिस के अथक प्रयासों, कुशल सुरागरसी-पतारसी के परिणामस्वरुप गुमशुदा नाबालिग को श्रीनगर के निकट कलियासौड़ जनपद पौड़ी से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया, साथ ही कम समय में नाबालिग की सकुशल बरामदगी पर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए व्यापार मंडल गोपेश्वर द्वारा थाना गोपेश्वर में आकर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव चौहान, आरक्षी नागरिक पुलिस कैलाश डिमरी, सुनील भारती, संजय, प्रदीप कुकरेती और गणेश मैन्दोली शामिल रहे। 

Latest News

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...
error: Content is protected !!