ऋषिकेश में चार दिवसीय रिवर राफ्ट गाइड प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू– 

by | Dec 12, 2022 | ऋषिकेश, साहसिक खेल | 0 comments

प्रशिक्षण में प्रथम दिवस दिया गया प्राथमिक चिकित्सा व कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन का प्रशिक्षण– 

ऋषिकेशः  उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में तपोवन में आज से रिवर राफ्ट गाइडों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय शिविर के प्रथम दिन प्राथमिक चिकित्सा व कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)  का प्रशिक्षण दिया गया । 

इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में यूटीडीबी व रेड क्रॉस सोसायटी के अधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने यूटीडीबी द्वारा पंजीकृत रिवर राफ्ट गाइडों को पर्यटकों की सुरक्षा हेतु प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर की तकनीक सिखाए। इसके अलावा गाइडों को विभिन्न सुरक्षा किटों के बारे में बताया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पर्यटकों की सुरक्षा की साथ राज्य को रिवर राफ्टिंग के एक सुरक्षित व लोकप्रिय केंद्र के रूप में स्थापित करना है। 

यह चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ऋषिकेश के अलावा चम्पावत जिले के टनकपुर में भी आयोजित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम कई बैचों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बैच में 25 प्रतिभागी होंगे। इस प्रकार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य इन क्षेत्रों में कार्यरत कुल 650 गाइडों को और अधिक पेशेवर और दक्ष बनाना है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हाल के सालों में साहसिक पर्यटन को लेकर पर्यटकों का उत्साह बढ़ा है, जिसमें रिवर राफ्टिंग प्रमुख है। पर्यटकों का उत्साह ऐसे ही बना रहे इसके लिए उनकी सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए हमने यह पहल की है। विश्व युद्ध के समय से मानवतावादी कार्यों में संलग्न रेड क्रॉस सोसायटी जैसी संस्था का हमारी इस पहल के लिए सहयोग करना प्रशंसनीय है। इस पहल से राज्य में रिवर राफ्टिंग के प्रति देश और विदेश से आए पर्यटकों का और रूझान बढ़ेगा जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Latest News

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...
error: Content is protected !!