चमोलीः कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया 565 लाख की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास–

by | Dec 13, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments


मंत्री ने कहा, बदरी-केदार शीतकालीन गद्दीस्थलों में करें आरती और पूजाओं के दर्शनों की व्यवस्था– 

गोपेश्वरः मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग की 565.43 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को बदरी-केदार के शीतकालीन गद्दीस्थलों की आरती व पूजाओं के दर्शनों की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने 05 करोड़, 65 लाख, 43 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास भी किया।

लोकापर्णः- (लागत  159.18 लाख)

जिन योजनाओं को लोकापर्ण किया गया उनमें ग्वादम-बैजनाथ मोटर मार्ग के ताल से बीनातोली तक 03 किमी मोटर मार्ग का पीसी द्वारा डामरीकरण कार्य लागत 58.89लाख, जूनीधार-गाठिण्डा-टुण्ड्री मोटर मार्ग के नव निर्माण लागत 88.29 लाख, विकासखंड नंदानगर के ग्राम पंचायत चाका में पंचायत भवन निर्माण लागत 12 लाख शामिल है।

शिलान्यासः-(लागत 406.25 लाख )

जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें नारायणबगड-चोपता मोटर मार्ग से पैठाणी तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 147.82 लाख, कोडवा बैंण्ड से देवस्थली मोटर मार्ग निर्माण लागत 58.97 लाख, हरमनी करच्यूडा मोटर मार्ग के किमी 01 से विणगांव-झंगोरगांव-एससी बस्ती हरमनी तल्ली तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 55.46 लाख, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रैंस, डुंग्री, खुनाणा, कनोल, बणगांव, बैनोल, खैनुरी, चेपड़ों, सिनईतल्ली, रानौं, क्वींठी, बछुवावाण में पंचायत भवनों का निर्माण लागत 1.44 करोड़ शामिल है।

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!