आस्थाः लुहां गांव में जल कलश यात्रा के साथ पांडव नृत्य का हुआ समापन–

by | Dec 14, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

 

ग्रामीणों ने की पांडव देवताओं से अपने परिवार और क्षेत्र की सुख शांति की कामना–  

पीपलकोटीः  बंड क्षेत्र के लुहां गांव में चल रहा पांडव नृत्य बुधवार को भव्य जल कलश यात्रा के साथ संपन्न हो गया है। ग्रामीणों ने पांडव परिवार से अपने परिवार की कुशलता की मनौतियां मांगी। इस दौरान पुजारियों ने पांडवों के अवतारी पुरुषों के साथ ही अस्त्र-शस्त्रों की विशेष पूजाएं संपन्न की।

लुहां गांव में पिछले सात साल बाद पांडव नृत्य आयोजन शुरू हुआ। एक सप्ताह से चल रहे पांडव नृत्य के तहत बुधवार को पांडवों के अवतारी पुरुषों ने हाट गांव के समीप भद्रगंगा व अलकनंदा नदी के संगम पर अस्त्र-शस्त्रों के साथ पवित्र स्नान किया।

जिसके बाद सभी अस्त्र शस्त्रों को उनके मूल स्थान पर रख दिया गया। इस दौरान पांच पांडवों में से एक नकुल के अवतारी पुरुष ने अपने पित्रों का पिंडदान भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पांडव समिति के अध्यक्ष किशन सिंह पुंडीर ने बताया कि जल कलश यात्रा के साथ पांडव नृत्य आयोजन संपन्न हो गया है। इस मौके पर त्रिलोक सिंह नेगी, मुकेश नेगी, कुलदीप रावत, राजेंद्र राणा, देवेंद्र कंडारी, देवेंद्र नेगी, संतोष, प्रकाश, भगत, अरुण, सुभाष, जगदीश, रधुवीर, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने सात दिनों तक पांडव नृत्य में खूब बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, कई प्रवासी ग्रामीण भी इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने गांव पहुंचे हुए थे। बुधवार को धार्मिक आयोजन संपन्न होने के बाद ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन का आयोजन कर अपने इष्ट देवताओं का स्मरण किया। पांडव देवताओं को ग्रामीणों ने दोबारा बुलाने का वायदा भी किया। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!