खेलः पहली बार आयोजित होंगे संस्कृत के छात्रों की खेल प्रतियोगिताएं– 

by | Dec 19, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

संस्कृत निदेशालय के सहायक शिक्षा निदेशक डा. चंडी प्रसाद घिल्डियाल जोशीमठ में करेंगे खेलों का शुभारंभ, ये प्रतियोगिताएं होंगी– 

जोशीमठः  पहली बार संस्कृत के ‌छात्र-छात्राएं भी दौड़ और अन्य खेलों में प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार को खेल प्रतियोगिताओं का श्री वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के प्रांगण में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी।

संस्कृत संस्कृत निदेशालय के सहायक शिक्षा निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल मुख्य अतिथि के रूप में खेलों का शुभारंभ करेंगे। संस्कृत महाविद्यालय की ओर से खेल आयोजन की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दरवेश थपलियाल ने बताया कि 20 तारीख को प्रातः 10:00 मुख्य अतिथि डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल जनपद में पहली बार आयोजित हो रही संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे।

बताया कि संस्कृत विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों के बीच 20 तारीख एवं 21 तारीख को रस्साकशी, दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, 22 तारीख को मुख्य अतिथि के हाथों विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिताओं का समापन होगा।

प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिताओं से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है, रेफरी एवं कोच की व्यवस्था भी कर ली गई है निर्णायक भी तय हो चुके हैं बताया कि श्री वेद वेदांग महाविद्यालय के प्रांगण में ही यह प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। 

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!