पहाड़ चढ़ेंगे उद्यमः जोशीमठ में लगेंगे 1421 नैनो उद्योग– 

by | Dec 22, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इन उद्योगों को चार साल में किया जाएगा स्थापित– 

गोपेश्वरः ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जोशीमठ विकासखंड में 1421 नैनो उद्यमों की स्थापना की जाएगी। मंत्रालय की ओर से स्टार्टअप ग्रामीण उद्यामिता कार्यक्रम के तहत अगले चार सालों में इन नैनो उद्योगों को लगाया जाएगा।

बृहस्पतिवार को स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम के तहत विकास भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के प्रबंधक चंद्रजीत सिंह ने बताया कि यह ग्रामीण विकास मंत्रालय की गैर कृषि आधारित उद्यम प्रोत्साहन योजना है।

जिसके तहत चिह्नित विकास खंड जोशीमठ में चार साल तक योजना का क्रियान्वयन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद की ओर से किया जाएगा। इन चार सालों में जोशीमठ ब्लॉक में 1421 नैनों उद्यमों की स्थापना की जानी है। इसके लिए ब्लॉक रिसोर्स सेंटर का गठन कर लिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के तहत शुरू किया गया है। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण उद्यामों में तैयार उत्पादों की गुणवत्ता के साथ ब्रांडिंग, पैकेजिंग करते हुए ई-मार्केट से जोड़ा जाए।

जिससे उद्यामिता विकास के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आजीविका सुदृढ हो सके। इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह, लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!