चमोलीः जिलास्तरीय स्व. नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ रंगारंग आगाज– 

by | Dec 25, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

उद्घाटन मैच में पुलिस एकादश ने जिला प्रशासन की टीम को हराया–

गोपेश्वर। पुलिस मैदान गोपेश्वर में रविवार से क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया है। चतुर्थ जनपद स्तरीय स्वर्गीय नंदन टकोला क्रिक्रेट टूर्नामेंट का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने शानदार पौणा नृत्य आयोजित किया.

जीजीआईसी गोपेश्वर की बालिकाओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। नीती-माणा औद्योगिक सांस्कृतिक एवं खेल विकास समिति की खेल समिति की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। पूर्वाह्न करीब 11 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने टूर्नामेंट की शुरुआत की।

विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि स्वर्गीय नंदन टकोला ने जनपद की सबसे बड़ी नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष रहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य किए। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। टूर्नामेंट में प्रशासन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 133 रन जोड़े, जवाब में पुलिस एकादश की टीम ने 14.5 ओवर में मैच जीत लिया। सोमवार को बिरही और गोपेश्वर की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ के प्राचार्य प्रो. बीएन खाली, उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन  के महाप्रबंधक दीवान सिंह खाती, सूरज टकोला, रजनी कुंवर, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, खेल समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, सचिव ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा,  मोहन सिंह राणा, नंदन सिंह रावत,  पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर सिंह बर्त्वाल,बैशाख सिंह, नंदी राणा, राजेंद्र बिष्ट, हरेंद्र राणा, उदय रावत, महेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!