आपदाः जोशीमठ के भू-धंसाव पर अलर्ट मोड़ में शासन से लेकर प्रशासन– 

by | Dec 27, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

मकानों से लेकर जमीन में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें, लोगों में दहशत का माहौल, जमीन के अंदर से लेकर बाहर तक मची उथल-पुथल– 

जोशीमठः  जोशीमठ नगर प्राचीन, आध्यात्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लेकिन नगर के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। नगर में जगह-जगह से हो रहा भू धंसाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे नगर के लोगों में दहशत है। भू-धंसाव पर प्रशासन से लेकर शासन तक अलर्ट मोड़ में आ गए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ नगर से लेकर मारवाड़ी तक भू-धंसाव का गहनता के साथ निरीक्षण किया। 

नगर में हो रहे भू धंसाव की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सिंचाई विभाग को अलकनंदा किनारे करीब डेढ किमी लंबी सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इंजीनियरों की निगरानी में तुरंत नगर में सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को जोशीमठ नगर में हो रहे भू धंसाव का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने भू-धंसाव से प्रभावित एक-एक घर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जोशीमठ में ड्रेनेज प्लान के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने और जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग तक करीब डेढ किमी क्षेत्र में नदी क्षेत्र से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए आपदा न्यूनीकरण में सुरक्षा दीवार का प्रस्ताव देने को कहा है। इंजीनियरों से परामर्श लेकर तात्कालिक तौर पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, एसडीएम कुमकुम जोशी, भूगर्भ विशेषज्ञ दीपक हटवाल, सिंचाई‌ विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार डिमरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, तहसीलदार रवि शाह आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!