गोपेश्वरः श्री सिद्घ मार्बल इलेवन और जाख बौला इलेवन ने जीते मैच–

by | Dec 31, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचकारी मैचों का सिलसिला हुआ शुरू–

गोपेश्वर। नीती-माणा औद्योगिक सांस्कृतिक एवं खेल विकास समिति की ओर से आयोजित पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो रोमांचकारी मुकाबले हुए। जिसमें श्री सिद्घ मार्बल इलेवन और जाख बौला इलेवन ने जीत दर्ज की।

पहला मैच श्री सिद्घ मार्बल इलेवन और व्यापार संघ इलेवन के बीच खेला गया, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री सिद्घ मार्बल इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 218 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में यह अभी तक का सर्वाधिक स्कोर भी है। टीम की ओर से अंकित ने आठ छक्के और पांच चौके मारकार शानदार 79 रन बनाए, जबकि दीपक रावत ने 43 और पवन ने 52 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापार संघ की टीम 15 ओवर में मात्र 100 रन पर ही सिमट गई।

टीम की ओर से दीपक भट्ट ने थोड़ा पारी का सही स्थिति में ला खड़ा किया, लेकिन वे भी बॉलरों के आगे ज्यादा नहीं टिक सके और 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैच ऑफ द मैच अंकित रहे। दूसरा मैच शिक्षा विभाग इलेवन और जाख बौला इलेवन के बीच हुआ, जिसमें टॉस जीतकर शिक्षा विभाग ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में 111 रन का स्कोर खड़ा किया, जवाब में उतरी बौला की टीम ने 112 रन बनाकर एक विकेट से मैच कब्जा लिया।

बौला की ओर से गौतम ने 4 छक्के और एक चौके के साथ 32 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच गेंदबाज आशीष रहे, आशीष ने 3 ओवर में 11 रन और 3 विकेट चटकाए। नीती-माणा औद्योगिक सांस्कृतिक एवं खेल समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया मैदान में अपने चिर परिचित अंदाज में कांमेंट्री कर खेल प्रेमियों को मैच का आंखों देखा हाल सुना रहे हैं।  

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!