चमोलीः उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के वार्षिकात्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम– 

by | Jan 1, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

छात्र-छात्राओं ने दी एक के बाद एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, झूमे अभिभावक– 

गोपेश्वरः नगर में स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान और पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने समारोह की शुरूआत की।

दिनभर आयोजित हुए सांस्कृतिक समारोह में नन्हें छात्र-छात्राओं ने दिल है छोटा सा छोटी सी आशा.., क्रीम पाउडरा, कसके लगान.., मां तुझे सलाम.., देवा श्री गणेशा.., इतनी सी हंसी, इतनी सी खुशी.., चंदा ने पूछा तारों से.., रुपसा रे मोती, घुंघुर न बजा..आदि गीतों के साथ गढ़वाली, कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुतियां दी। नगर प‌ालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय फकीर सिंह रावत को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से संस्कारवान बच्चों का निर्माण करने का आह्वान किया। पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने छात्रों और अभिभावकों को साइबर ठगी, बाल अपराध, पर्यावरण संरक्षण व नशा उन्मूलन के बारे में बताया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद रावत और प्रधानाचार्य अरुणा रावत ने शैक्षणिक, खेल व सांस्कृतिक गति‌विधियों की जानकारी दी।

इस मौके पर जीजीआईसी के प्रधानाचार्य एलएम बिष्ट, विद्यालय संरक्षक ‌शिव सिंह नेगी, सभासद ऊषा फरस्वाण के साथ ही कई शिक्षक-शि‌क्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका सीमा सती और छात्रा गुंजना फरस्वाण ने किया। 

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!