चमोलीः होटलों से निकली अजीब सी आवाजें, लोगों की खुले आसमान के नीचे कटी पूस की सर्द रात– 

by | Jan 3, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

सोमवार रात को एक कॉलोनी के पीछे से अचानक शुरु हो गया मटमैला पानी का रिसाव, चपेट में आए मकान से ले‌कर मंदिर तक– 

जोशीमठः  भू-धंसाव से लोग रातभर सो नहीं पा रहे हैं, सोमवार रात को लोगों में तब दहशत फैल गई जब जेपी कंपनी की आवासी कॉलोनी के कई घरों में एक साथ दरारें आ गई। कॉलोनी के पीछे पहाड़ी से रात को ही अचानक मटमैले पानी का रिसाव भी शुरू हो गया है। पानी मटमैला आ रहा है, जिससे वह सीवर या नाली का नहीं लग रहा। जमीन के अंदर से ही पानी का रिवास हो रहा है। सिंहधार वार्ड के पांच परिवारों ने सड़क पर आग जलाकर रात काटी। सुबह प्रशासन ने इन परिवरों को नगर पालिका और विकासखंड सभागार में शिफ्ट करा दिया है।

 यहां बहुमंजिला होटल माउंट व्यू और मलारी इन जमीन धंसने से तिरछे हो रखे हैं। लोगों का कहना है कि रात को इनसे चटकने की अजीब सी आवाजें आई। जिससे वे रातभर सो नहीं पाए। उन्होंने अपने घर छोड़कर सड़क पर अलाव के सहारे रात गुजारी। उनका कहना है कि घरों में आई दरारों से ज्यादा उन्हें इन होटलों से खतरा बना हुआ है।तहसील भवनों और ज्योतेश्वर महादेव मंदिर में भी दरारें आ गई हैं। जोशीमठ के लोगों में भू-धंसाव को लेकर दहशत बनी है। 

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!