आपदाः जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 45 करोड़ अवमुक्त–

by | Jan 11, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments


मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहाः फिलहाल दो होटल होंगे डिस्मेंटल–

जोशीमठ। जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र में विगत दिनों से हो रहे भूधंसावव के कारण प्रभावित भू-भवन स्वामियों व परिवारों ‌के विस्थापन के लिए शासन से 45 करोड़ की धनराशि विशेष पुनर्वास पैकेज और एकमुश्त ग्रांट दिए जाने के लिए अवमुक्त कर ली गई है।

मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि अभी तक दो भवनों के डिस्मेंटल का आदेश हुआ है, इसके अलावा अभी कोई भवन नहीं गिराए जाएंंगे। जो भवन अगल-बगल के भवनों के लिए खतरा बन गए हैं, उन्हें हम‌ डिस्मेंटल कर देंगे, लेकिन अगर कोई अपना भवन खुद ही डिस्मेंटिल करना चाहते हैं, उसका पत्र प्रशासन को देना होगा, अलग-अलग लोगों के अलग-अलग डिमांड हैं, यदि डिस्मेंटल नहीं हुआ, तो किसी भी दिक्कत की स्थिति में प्रभावित क्या करेंगे,

मुआवजा मार्केट रेट के हिसाब से ही दिया जाएगा, मुआवजा वरुणावत पैकेज की तर्ज पर दिया जाएगा, न कि बदरीनाथ पैकेज की तर्ज पर। कहा कि – 5000 रुपये घरेलू सामग्री के लिए, 50000 रुपये शिफ्टिंग या अपने खर्चे के दिए जाएंगे, 4000 रुपये छह माह तक किराया दिया जाएगा, एक लाख रुपये एडवांस दिया जाएगा और जिनके मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें आपदा अधिनियम के तहत नियमानुसार मुआवजा अलग से दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!