760 हुई दरार वाले मकानों की संख्या, 145 परिवार विस्थापित–

by | Jan 12, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

सिंहधार वार्ड सबसे ज्यादा असुरक्षित–

जोशीमठ। नगर में भू धंसाव के चलते जिन मकानों में दरारें आई हैं उनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने 37 नए मकान चिह्नित किए जिनमें दरारें आई हैं। जबकि 42 घरों को असुरक्षित घोषित किया गया। अब तक पूरे नगर में दरार आने वाले मकानों की संख्या 760 और असुरक्षित घोषित किए मकानों की संख्या 128 पहुंच गई है।

प्रशासन की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 27 परिवारों को विस्थापित किया गया। पूरे नगर से अब तक 145 परिवार विस्थापित हो चुके हैं।सिंहधार में 114 मकान चिह्नित हुए हैं जिनमें दरार हैं। इस वार्ड में सर्वाधिक 60 मकानों को असुरक्षित घोषित किया गया है।

इसके अलावा गांधी नगर वार्ड में 134 मकानों में दरार है और यहां पर 18 मकान असुरक्षित हैं। मनोहर बाग वार्ड में 112 और सुनील वार्ड में 75 मकानों में दरारें आई हैं, इन वार्डों में 25-25 मकान असुरक्षित घोषित हुए हैं। रविग्राम वार्ड में सर्वाधिक 161 घरों में दरार आई हैं, लेकिन यहां फिलहाल कोई मकान असुरक्षित घोषित नहीं हुआ है। इसके अलावा परसारी वार्ड में 55, अपर बाजार में 40, लोवर बाजार में 34 और मारवाड़ी वार्ड में 35 मकानों में दरारें आई हैं।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!