राहतः बड़गिंडा के आपदा प्रभावित 41 परिवार होंगे विस्थापित–

by | Jan 17, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

उर्गम के तोक बड़गिंडा तोक के परिवारों के विस्थापन को जारी किए 1.84 करोड़–

गोपेश्वरः तहसील जोशीमठ के अंतर्गम उर्गम गांव के बड़गिंडा तोक के 41 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। शासन ने इन परिवारों के विस्थापन के लिए 1.84 करोड़ धनराशि जारी की है। इसमें हर परिवार को चार लाख रुपये भवन निर्माण के लिए, गौशाल निर्माण को 15 हजार, विस्थापन भत्ता 10 हजार और काश्तकारों को व्यवसाय के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। राज्य स्तरीय पुनर्वास समिति की संस्तुति के बाद बजट जारी किया गया है।

प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी मद में किया जाएगा जिसके लिए वह स्वीकृत की गई है। बताया कि किसी परिवार के मुखिया के पुत्र-पुत्रियों को अलग-अलग तभी माना जाएगा जब उनका नाम परिवार रजिस्टर में अंकित होगा और उनका अलग-अलग राशन कार्ड होगा। साथ ही प्रभावित परिवारों को विस्थापन स्थल भवन भूकंप रोधी बनाने होंगे, जिसके लिए वह आपदा विभाग की ओर से प्रशिक्षित राजमिस्त्री का सहयोग लिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर तैनात अवर अभियंता आवासीय भवनों का सत्यापन करेंगे।

धुर्मा के पांच परिवार भी होंगे विस्थापित

– तहसील नंदानगर (घाट) के अंतर्गत ग्राम धुर्मा में आपदा प्रभावित पांच परिवारों के विस्थापन के लिए भी शासन ने बजट जारी किया है। प्रभावितों को उनकी निजी भूमि पर विस्थापन के लिए 21.25 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। यहां भी प्रभावितों को सरकार के नियम और शर्तों का अनुपालन करना होगा।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!