आक्रोशः प्रभावितों के विस्थापन को लेकर सरकार गंभीर नहीं–

by | Jan 19, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने जोशीमठ में की प्रभावितों से मुलाकात–

जोशीमठ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी जोशीमठ आपदा पर पूरी नजर बनाए हुए है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जोशीमठ पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में गंभीर नजर नहीं आ रही है।

प्रदेश प्रभारी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोशीमठ के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रभावितों से मुलाकात की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भू धंसाव से प्रभावित परिवारों को शिविरों में रखा गया है। लेकिन उनके पुनर्वास और विस्थापन को लेकर सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी पुनर्वास को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। कहा कि कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से उठाएगी। सरकार को प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द विस्थापित करना चाहिए। जहां पर लोगों को बसाया जाएगा वहां लोगों को रोजगार के बारे में भी योजना बनानी चाहिए। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!