दुखदायीः जिस मकान में जीवन बीता, उसके एक-एक पत्थर उजड़ते देख भावुक हो रही माधवी–

by | Jan 21, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

 

जोशीमठ की पीड़ा, मनोहर बाग वार्ड में मकान को तोड़ने का काम शुरू– 

जोशीमठः जीवनभर जिस मकान में हंसते-खेलते रहे, शादी समारोह हुए, आज उसी मकान को अपने सामने टूटते देख माधवी सती की आंखें झलक गई। मकान की एक-एक ईंट, पत्थर को निहारतीं माधवी उदास है। रोती बिलखती माधवी पूरे दिन टूटते आशियाने को एकटक निहारते हुए इस घर में बिताए दिनों को याद करती रही।

भू-धंसाव ने जोशीमठ का भूगोल बदल दिया है। सुनील वार्ड से मारवाड़ी तक सैकड़ों मकानों में दरारें आ गई हैं। मकानों में ऐसी दरारें पड़ी हैं कि वहां एक रात ठहरने में भी रुह कांप रही है। प्रशासन ने ऐसे मकानों को डिस्मेंटल करने का काम शुरु कर दिया है। परिवार की सहमति के बाद ही प्रशासन मकानों का ध्वस्तीकरण कर रहा है। माउंट व्यू और मलारी इन होटल की दो मंजिल तक डिस्मेंटल कर दी गई हैं। यहां बदरीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है।

वाहनों की आवाजाही औली रोड से कराई जा रही है। मनोहर बाग में 80 साल पुराने पठाल के मकान को भी तोड़ने का काम शुरु हो गया है, जबकि माउंट व्यू के ऊपरी हिस्से में स्थित माधवी सती का मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। मकान की दीवारों पर मोटी-मोटी दरारें आ गई थीं और आंगन भी पूरी तरह से फट गया।

भू धंसाव की चपेट में मुख्य बाजार स्थित एयरटेल का मोबाइल टावर भी आ गया है। जिसके चलते टावर को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है।

नगर के मुख्य बाजार के जिस भवन में एयरटेल का मोबाइल टावर लगा है उसमें दरार आ गई हैं। नगर में एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर सुनील चौहान ने बताया कि टावर वाले भवन में दरार आने से इसको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है।  

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!