प्रभावितों के बीच पहुंचे पुनर्वास, विस्थापन के लिए बनाई हाई पावर कमेटी के सदस्य भूपाल राम टम्टा–  

by | Feb 4, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

प्री फेब्रिकेटेड शेल्टर का निरीक्षण भी किया, आपदा प्रभ‌ावितों को दिया हर संभव मदद का भरोसा– 

जोशीमठः थराली विधायक और जोशीमठ आपदा मे पुनर्वास और विस्थाफन के लिये बनाई गई हाई पावर कमेटी के सदस्य भूपाल राम टम्टा ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और निस्तारण का भरोसा दिलाया।

वहीं सरकार के द्वारा जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर तपोवन के पास ढाक गांव में एनटीपीसी की भूमि पर प्री-फैब्रिकेटेड हट बनाने का कार्य जारी है. सरकार की तरफ से पुनर्वास के लिये बनाई गई हाई पावर कमेटी के सदस्य और थराली विधानसभा सीट से विधायक भूपाल राम टम्टा ने ढाक गांव पहुंचकर प्री-फैब्रिकेटेड हटों के कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि 15 दिनों के भीतर ढाक गांव में प्रभावितों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड हट बनाकर तैयार कर दिए जाएंगे. साथ ही जोशीमठ के पास उद्यान विभाग की भूमि पर मॉडल प्री-फैब्रिकेटेड हट निर्माण का कार्य अन्तिम चरण पर हैं।. जल्द ही प्रभावितों का पुनर्वास किया जाएगा।

इस दौरान भूपाल राम टम्टा ने नरसिंह मंदिर क्षेत्र और सिंगधार वार्ड में बनाए आपदा राहत शिविरों में जाकर आपदा पीड़ितों का हालचाल जाना. साथ ही उन्होंने आपदा प्रभावितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार जल्द ही आपदा प्रभावितों का पुनर्वास करेगी. जिसके लिये सरकार के द्वारा शासन स्तर पर योजना बनाई जा रही है.

बता दें कि आपदा प्रभावित जोशीमठ में लोगों की घरों में दरारें लगातार बढ़ रही हैं. वहीं जोशीमठ में वर्तमान में भू धंसाव से अभी तक 863 भवनों में दरारें चिन्हित की गई हैं. जबकि 181 भवनों को असुरक्षित जोन में रखा गया है. 282 परिवारों के 947 सदस्यों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है. अभी तक 585 प्रभावितों को 388.27 लाख की राहत धनराशि दी जा चुकी है।इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!