नशा उन्मूलनः नशा रोकने के अभियान में महिला मंगल दलों को करें शामिल–

by | Feb 4, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला स्तरीय नारकोटिक समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश– 

गोपेश्वरः जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ड्रग्स और नशे को रोकने के लिए गठित जिला स्तरीय नारकोटिक समन्वय समिति की बैठक लेते हुए नशे की प्रवृति को रोकने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही इसके लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों में महिला मंगल दलों को भी शामिल करने को कहा।

जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि उच्च शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाएं। विद्यालयों में गठित एंडी ड्रग्स कमेटी को सक्रिय करें। जागरूकता लाने के लिए सोशल मीडिया से भी प्रचार प्रसार करें। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।

बैठक में पुलिस की ओर से बताया गया कि इस साल अभी तक एनडीपीएस एक्ट में तीन मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें पांच अभियुक्तों से 21 किलो चरस बरामद हुई है। अवैध शराब को लेकर सात मामले दर्ज हुए हैं। नशे की रोकथाम के लिए विभिन्न स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

बैठक में एसपी प्रमेंद्र डोबाल, डीएफओ सर्वेश दुबे, सीओ चमोली प्रमोद शाह, सीओ कर्णप्रयाग अमित कुमार, एसीएमओ डा. बीपी सिंह, सीएओ वीपी मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!