आक्रोशः वन विभाग पर जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने का आरोप–

by | Feb 5, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चमोली ठेकेदार संघ ने दी 20 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी–

गोपेश्वरः चमोली जिले के ठेकेदार संघ ने जल जीवन मिशन के कार्यों में वन विभाग पर अड़चन डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कहा कि यदि इसतरह की अड़चनों को 15 दिन में रोका नहीं गया तो वे आंदोलन शुरू करते हुए आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

चमोली जिले के विभिन्न ठेकेदार संघों की ओर से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जल जीवन मिशन के कार्यों में वन विभाग के अधिकारी बिना वजह अड़चन डाल रहे हैं। आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी अवैध वसूली की नियत से ऐसा कर रहे हैं।

इससे जल जीवन मिशन का काम बाधित हो रहा है। उन्होंने डीएम से मांग की कि वन विभाग के अधिकारियों को इस तरह की अड़चन पैदा करने से रोका जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो वे 20 फरवरी से आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में आनंद सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, गोविंद सिंह, राकेश भास्कंडी, सुधाकर गौड़, अवतार सिंह, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!