विधायक भूपाल राम टम्टा ने मेला समिति को दिए दो लाख रुपये– 

by | Feb 18, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

नंदानगर में महाशिवरात्रि मेले की धूम, संगीता ढौंडियाल के गीतों पर झूमे दर्शक– 

नंदानगरः  दो दिवसीय महाशिवरात्री मेला शनिवार से शुरु हो गया है। मेले के पहले दिन लोक गायिका संगीता ढौंडियाल के गीतों की धूम रही। संगीता ने एक के बाद एक भजन और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी मेले की रौनक बढ़ा दी। मेले की शुरुआत थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने की। उन्होंने ‌विधायक निधि से मेला समिति को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। मेले में दूर-दराज के गांवों से भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ आई। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के द्योतक हैं। मेलों से प्रेम, सौहार्द बढ़ता है। मेलों को भव्य रुप दिया जाएगा। इस दौरान स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की लोक नृत्य व गीतों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

जिसमें श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी, कन्या जूनियर हाईस्कूल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंदानगर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष भूपालसिंह चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, हरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख अब्बल सिंह, लखपत रावत, चरण सिंह, अर्जुन सिंह, देवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!