जोशीमठः चारधाम यात्रा के लिए होटलों की ऑनलाइन बुकिंग शुरु कर लें होटल मालिक–  

by | Feb 20, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments


चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, कई मुद्दों पर हुई बात– 

जोशीमठः एसडीएम कुमकुम जोशी ने सोमवार को अधिकारियों के अलावा टैक्सी, होटल व व्यापार संघ के पदाधिका‌रियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने सुरक्षित क्षेत्र में स्थित होटल मालिकों को चारधाम यात्रा की ऑनलाइन बुकिंग शुरु करने के लिए कहा है।

बैठक नगर पालिका के सभागार में हुई। एसडीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग लिया जाएगा। जहां बदरीनाथ हाईवे खराब स्थिति में है उसे ठीक किया जाएगा।

स्थानीय लोगों की सहमति पर सीमा सड़क संगठन को बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग से जोशीमठ तक चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य तत्काल शुरु करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जोशीमठ नगर में मारवाड़ी चौक से पेट्रोल पंप तक नृसिंह मंदिर मार्ग को भी दुरुस्त कर दिया जाएगा।

इसके लिए लोक निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र सड़क सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मौजूद टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा ने ट्रेफिक प्लान पर अपनी बात रखी। सीएचसी जोशीमठ के डा. कैलाश ने कहा कि दरारें आने से केंद्र का मुख्य भवन बदहाल पड़ा है।

भवन को पिछले दो माह से बंद कर दिया गया है, जिस पर एसडीएम ने कहा कि अस्पताल संचालन के लिए सीएमओ को प्री-फैब्रिकेटेड हॉल निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को बदरीनाथ धाम में अस्थाई पोस्टमार्टम केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कई तीर्थयात्री धाम में ह्दय गति रुकने से दम तोड़ देते हैं। जिससे परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए परेशान होना पड़ता है। 

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!