प्रस्ताव पारितः आपदा प्रभावितों का भाबर और तराई क्षेत्र में भी हो पुनर्वास तो कोई आपत्ति नहीं–

by | Feb 21, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

जोशीमठ में डा. बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर आपदा प्रभावित विचार मंच की बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा– 

जोशीमठः डा. बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर आपदा प्रभावित विचार मंच ने सोमवार को ब्लॉक सभागार में बैठक कर कई प्रस्ताव रखे। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। आपदा प्रभावितों को शीघ्र विस्थापित करने और शासन से निर्धारित मुआवजा दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई है। 

विकास खंड सभागार में हुई मंच की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्तावों को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि भू-धंसाव से बेघर हुए अधिकांश आपदा पीड़ितों को अभी तक शासन की ओर से निर्गत 150000 रुपये का मुआवजा नहीं दिया गया है। शीघ्र प्रभावितों को मुआवजे का भुगतान किया जाए।

कहा गया कि यदि भूगर्भीय वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में जोशीमठ क्षेत्र असुरक्षित घोषित होता है तो समस्त एससी व एसटी के प्रभावित परिवारों का एक ही स्थान पर भूमि चयनित कर पुनर्वास किया जाए। यदि शासन स्तर पर पुनर्वास के लिए भाबर और तराई क्षेत्र में जगह ‌चिन्हित की जाती है तो एससी व एसटी के आपदा प्रभावित परिवार इस निर्णय से पूर्ण सहमत हैं।

कहा गया कि दो माह से बेरोजगारी की मार झेल रहे आपदा प्रभावितों को मनरेगा के तहत रोजगार दिया जाए। जो आपदा प्रभावित भूमिहीन हैं, उन्हें 10 नाली भूमि आवंटित की जाए। मंच ने कहा कि जोशीमठ भू-धंसाव एनटीपीसी की देन है, लिहाजा कंपनी में एससी/एसटी के युवाओं को रोजगार दिया जाए। बैठक में मंच के संयोजक मुकेश कुमार, बसंत गलथ्वाण, पुष्पा, लक्ष्मी लाल, रेखा, दिक्का, जय लाल, नरेंद्र, दीपचंद, ललिता, गुड्डी, मंगलू, यशवंत लाल, हरीश टम्टा के साथ ही 100 से अधिक लोग मौजूद रहे।  

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!