अलर्ट मोडः कहीं गैरसैंण में बजट सत्र तो कहीं चारधाम यात्रा की तैयारी– 

by | Feb 21, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

अधिकारियों ने जिला बदरीनाथ हाईवे का जायजा, 15 अप्रैल तक हाईवे को चाक-चौबंध करने का दिया समय– 

गोपेश्वरः चमोली जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रशासनिक अधिकारी गैरसैँण विधानसभा सत्र के साथ ही चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं।

संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.दीपक सैनी ने मंगलवार को एनएचआईडीसीएल अधिकारियों के साथ नंदप्रयाग से पीपलकोटी ( पैकेज 2 एवं पैकेज 3) का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सडक कटिंग, निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्यो को 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने निर्देशित किया कि जहां पर भी भूस्खलन की संभावना है उसके दोनों तरफ साईनबोर्ड लगाए जाए। सडक पर पैचवर्क, क्रैश बैरियर, पैराफीट लगाए जाए। हाईवे किनारे कई जगहों पर डंपिंग जोन में मलबा अधिक भर जाने पर डंपिंग ज़ोन के किनारे गेबियन वाल की ऊंचाई बढ़ायी जाए। झूलाबगड़ में हिल कटिंग का काम 15 मार्च तक पूर्ण करें। नंदप्रयाग ब्रिज के पास हाईवे पर नाली निर्माण और जल संस्थान की पेयजल टंकी के पास कॉजवे निर्माण के लिए कहा।

पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर से साइन बोर्ड लगाया जाए। यहां पर हिल साइड में जमा मलबे को भी हटाने के लिए कहा। पुरसाड़ी में हाईवे किनारे क्रैश बैरियर लगाने के साथ ही यहां मोटर पुल के समीप लगभग 40 मीटर हिस्से में चल रहे पुश्ता निर्माण कार्य को 20 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

छिनका और बिरही चट्टान पर चल रहे हिल कटिंग कार्य को पूर्ण करने के लिए भी 15 अप्रैल का समय दिया गया है, जबकि कौड़िया में हिल साइड कटिंग और पुश्ता निर्माण, मायापुर और गडोरा में हिल कटिंग के बाद हाईवे को 30 मार्च तक चाक-चौबंध बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!