आक्रोशः जोशीमठ में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया बीडीसी बैठक का बहिष्कार–

by | Feb 21, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments


जिम्मेदार अधिकारियों के न पहुंचने पर की नारेबाजी, कहा- बिना अधिकारियों के बैठक का कोई औचित्य नहीं

जोशीमठः बीडीसी बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सुबह 11 बजे से ब्लॉक सभागार में बैठक शुरु हुई। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

जैसे ही ग्राम प्रधान बैठक में पहुंचे तो अधिकारियों की सीट खाली देख वे आक्रोशित हो गए। ग्राम प्रधान अपनी सीटों से उठकर नारेबाजी करते हुए सभागार से बाहर आ गए।    जोशीमठ एसडीएम और तहसीलदार भी बैठक में नहीं पहुंचे। 

प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी ने कहा कि बैठक में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी तक बैठक में नहीं पहुंचे, जिस कारण बैठक का बहिष्कार कर दिया गया।

ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने कहा कि जोशीमठ में 58 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे हुए थे, लेकिन बिना अधिकारियों के बैठक में रहने का कोई औचित्य नहीं था, जिससे बैठक का बहिष्कार कर दिया गया। बहिष्कार करने में  ग्राम प्रधान दिगंबर बिष्ट, हीरा सिंह पंवार, विमला देवी, पम्मी, संदीप भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप सिंह, किशोर आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!