वनाग्निः चमोली के जंगलों में फिर भड़की आग– 

by | Feb 21, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अब रामचाड़ा के जंगल में लगी आग हो रही बेकाबू, नौरख गांव के जंगलों की आग पर पाया काबू– 

पीपलकोटीः चमोली जनपद के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। जोशीमठ के हाथी पहाड़ के बाद टैया पुल के समीप के जंगलों की आग बुझने के बाद पीपलकोटी के समीप नौरख गांव के जंगलों में आग भड़क गई। मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे बदरीनाथ वन प्रभाग के कर्मियों ने यह आग बुझाई तो देर शाम को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत मठ-बेमरु गांव के समीप रामचाड़ा के जंगलों में आग भड़क गई।

यहां चीड़ का जंगल है। जो रात तक भी धू-धूकर जलता रहा। क्षेत्र में मौसम खराब चल रहा है, यदि देर रात तक बारिश होती है तो आग बुझ जाएगी। इधर, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना रेंजर को दे दी गई है। शीघ्र वन कर्मियों को मौके पर भेजकर आग को काबू कर लिया जाएगा।

इस बार बारिश और बर्फबारी कम होने से जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जगह-जगह जंगलों में आग लग रही है। 

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!