उर्गम घाटी के तल्ला बड़गिंडा गांव के 41 परिवारों को मिलेगा नया घर– 

by | Feb 22, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए 1 करोड़ 84 लाख रुपये स्वीकृत, एसडीएम ने बांटी धनराशि– 

जोशीमठः आपदा से जूझ रहे उर्गम घाटी के तल्ला बड़गिंडा गांव के आपदा प्रभावितों को अब जल्द ही नया घर मिल जाएगा। आपदा प्रभावित 41 परिवारों के ‌पुनर्वास के लिए शासन ने 1 करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। आपदा प्रभावितों को भवन बनाने के साथ ही सामान ले जाने और स्वयं के रोजगार के लिए भी धनराशि दी जाएगी।

जोशीमठ में उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने आपदा प्रभावितों को पुनर्वास के चेक वितरित किए। आपदा प्रभावितों को भवन निर्माण के साथ ही गौशाला निर्माण, विस्थापन भत्ता और स्वयं का व्यवसाय शुरु करने के लिए 4 लाख 50 हजार की धनराशि दी जाएगी। पिछले कई सालों से भूस्खलन के चलते तल्ला बड़गिंडा गांव भू-धंसाव की चपेट में आ गया था। अब भू-धंसाव बढ़ता जा रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि तल्ला बड़गिंडा तोक के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन को एक करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है।

आपदा प्रभावितों को भवन निर्माण के लिए 4 लाख, गौशाला निर्माण के लिए 15000 रुपये, विस्थापन भत्ता के लिए 10000 रुपये और 39 प्रभावितों को स्वयं का रोजगार शुरु करने के लिए 25000 रुपये दिए जाएंगे। प्रभावित परिवारों को स्वीकृत धनराशि दो किश्तों में दी जाएगी। प्रथम किश्त 3 लाख रुपये और संपूर्ण मकान निर्मित होने के बाद शेष धनराशि का भुगतान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि  भवन भूकंपरोधी बनाए जाएंगे। इसके लिए जनपद स्तर पर आपदा विभाग द्वारा प्रशि‌क्षित ट्रेनर (राजमिस्त्री) का सहयोग लिया जाएगा।  

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!