संकल्पः भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूती देने का लिया संकल्प–

by | Feb 22, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नंदानगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया प्रतिभाग– 

नंदानगरः भारतीय जनता पार्टी के नंदानगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूती देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रधानमंत्री के मन की बात और जी20 देशों की बैठक पर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती देने का संकल्प लिया गया।

मंडल अध्यक्ष राकेश रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत का जी20 देशों की बैठक का नेतृत्व करना हमारे लिए गर्व की बात है। जिला ‌महिला मोर्चा अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व दायित्वधारी रिपुदमन सिंह रावत, प्रभारी कुंवर कंडेरी, ब्लॉक प्रमुख भारती फरस्वाण, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान रामणी सूरज सिंह, संध्या देवराड़ी, कर्नल एचएस रावत, देव सिंह नेगी के साथ ही कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!