चमोलीः  यहां अलग-अलग जगहों पर बरामद हुए तीन अज्ञात शव– 

by | Feb 24, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों को कब्जे में लिया, अभी तक भी नहीं हो पाई पहचान–  

चमोलीः  पैनी से हेलंग पैदल मार्ग पर दो अज्ञात शव बरामद किए गए, जबकि एक शव हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के घांघरिया से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ‌लिया। 

शुक्रवार को पुलिस को सलूड़ मोटर मार्ग पर गढ़ी मंदिर के समीप कर्मनाशा नदी में दो शव पड़े होने की सूचना मिली।जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया गया। समीपवर्ती गांवों के लोगों को शवों की पहचान कराने के लिए बुलाया गया, लेकिन शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया दोनों शव नेपाली मूल के प्र‌तीत हो रहे हैं। एसडीआरएफ ने हेमकुंड साहिब मार्ग पर घांघरिया से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे जंगल में एक अज्ञात शव बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि यहां एक शव लावारिश हालत में पड़ा है। जिस पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर जोशीमठ लाया गया। शवों को यहां शव गृह में रखा गया है।  

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!