फाटाः गौरीकुंड हाईवे को सुगम बनाने के लिए तरसाली गांव को बना दिया दुर्गम–

by | Feb 28, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

 

सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तोड़ दिया तरसाली गांव का पैदल रास्ता, अब आंदोलन के मूड़ में ग्रामीण– 

फाटाः चिपको आंदोलन की धरती तरसाली गांव फाटा से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीण गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने गांव के लिए लगभग तीन किलोमीटर की पैदल पगडंडी नापकर पहुंचते हैं। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से गांव के पैदल रास्ते की तोड़फोड़ कर गौरीकुंड हाईवे को सुगम बनाने का काम किया। 

तीन साल का लंबा वक्त गुजर जाने के बावजूद भी आज तक पैदल रास्ते का सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया है। अब ग्रामीण आंदोलन का मूड़ बना रहे हैं। गांव के उप प्रधान प्रियधर अंथवाल बताते हैं कि 24 फरवरी को उन्होंने कार्यदायी संस्था को शीघ्र रास्ते के निर्माण का अल्टीमेटम दिया था। तब संस्था ने 15 दिनों के भीतर रास्ते का निर्माण कार्य शुरु करने का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थित जस की तस है। 

ग्रामीण जशोधर प्रसाद सेमवाल, केवलानंद थपलियाल के साथ ही कई ग्रामीणों ने कहा कि इस पैदल रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। ठेकेदार और कार्यदायी संस्था ने आश्वासन भी दिया था कि शीघ्र रास्ता ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक रास्ता नहीं बन पाया है। झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। अब जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख आंदोलन शुरु किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।  

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!