चारधाम यात्राः 15 मार्च के बाद शुरु हो सकती है ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग–

by | Mar 2, 2023 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए डेढ़ लाख से अधिक हो चुके पंजीकरण– 

रुद्रप्रयागः बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा की बुकिंग 15 मार्च के बाद से शुरु हो सकती है। मंदिर समिति की ओर से दर्शन और पूर्जा व्यवस्था के लिए ऑनलाइन पूजा के लिए बुकिंग पोर्टल भी खोला जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरु हो रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।

जो श्रद्घालु चारधाम यात्रा पर नहीं आ पाते हैं उनके लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन दर्शन और पूजा की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए बुकिंग करनी पड़ती ह। पर्यटन विभाग की ओर से बताई गई चारधाम यात्रा के लिए अब तक 1.63 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

इसमें केदारनाथ के लिए 90 हजार और बदरीनाथ के लिए 73 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने अभी तक पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम में यात्रियों को दर्शन कराने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और प्रशासन के प्रोटोकॉल व नोडल अधिकारी तैनाती रहेंगे। ये अधिकारी धाम में विशिष्ट राज्य अतिथियों को भगवान केदारनाथ के दर्शन कराएंगे। 
चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां शुरु हो गई हैं। सड़क मार्ग से लेकर यात्रा पड़ावों में भी चहलपहल शुरु होने लगी है। होटल व अन्य व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानों की साज सज्जा में जुट गए हैं।

Latest News

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...
error: Content is protected !!