चमोलीः कर्मचारियों को बैंक के एटीएम में डालने को दी रकम, वही हड़प ली– 

by | Mar 3, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

कंपनी के अधिकरियों ने एसपी के सामने लगाई कार्रवाई गुहार, पढें, यह है मामला–  

गोपेश्वर। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह स्थापित बैंक एटीएम में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया है। चमोली जनपद में सीएमएस कंपनी की ओर से कर्णप्रयाग क्षेत्र के सिमली, लंगासू, कर्णप्रयाग, गौचर, थराली, कुलसारी, नौटी और गोपेश्वर के पुलिस लाइन, पोस्ट ऑफिस, पेट्रोल पंप, एक्सिस बैंक, नंदप्रयाग, हेलंग और जोशीमठ में स्थित एटीएम में कैश डालने के लिए कंपनी की ओर से चार कर्मचारियों को रखा गया था।

इन बैंक एटीएम में पैसे डालने का जिम्मा इन्हीं कर्मचारियों पर रहता था। यह बाद कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के सामने रखी। एसपी ने मामले की जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह को सौंप दी है।

कंपनी के अधिकारियों ने एसपी को बताया कि कर्मचारियों की ओर से धनराशि एटीएम में रखने के बजाय स्वयं के प्रयोग में लाई गई। जिससे कंपनी को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!