काम की बातः किसानों के लिए वरदान साबित होगी इफको नैनो यूरिया– 

by | Mar 4, 2023 | चमोली, व्यवसाय | 0 comments


गोपेश्वर में सहकारी बैंक कार्यालय में हुई बैठक, ये सहकारी सचिव हुए सम्मानित– 

गोपेश्वरः सहकारी संस्था इफको देहरादून और सहकारिता विभाग चमोली की संयुक्त पहल पर चमोली जिला सहकारी बैंक के सभागार में एक दिवसीय इफको नैनो यूरिया तरल के लाभ एवं उपयोग विषय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सहकारी समिति के सचिव, उर्वरक विक्रेता, सहकारिता विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या रहे और अध्यक्षता जिला सहायक निबंधक (सहकारी समिति) योगेश्वर जोशी की रही। साथ में चमोली जिला सहकारी बैंक के महाप्रंधक सौ सिंह विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने इफको के नवीनतम उत्पादों की जानकारी दी। कहा कि मात्र 500 एमएल की बोतल, 45 किग्रा दानेदार यूरिया के बराबर असरदार होती है। इसका 4 एमएल प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर पौधों के पत्तों पर छिड़काव किया जाता है।

नैनो यूरिया के प्रयोग से हम दानेदार यूरिया से होने वाले दुष्प्रभावों को भी कम कर सकते हैं, साथ ही भारत सरकार द्वारा यूरिया पर करीब 2000 रुपये की अनुदान राशि की भी बचत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसान भाई मात्र 225 रुपये प्रति बोतल नैनो यूरिया अपने क्षेत्र की सहकारी समितियों से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इफको नैनो यूरिया तरल पर्वतीय क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उर्वरक विक्रेताओं एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित लगभग 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत मंडुआ खरीद में जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली समितियां गैरसैंण, नारायणबगड़ तथा थराली के सचिवों को सम्मानित किया गया। संचालन कृषि स्नातक प्रशिक्षु इफको देहरादून कुमारी निहारिका पांडे ने किया। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!